Mukhyamantri Shehri Awas Yojana 2024: हरियाणा सरकार देगी एक लाख गरीब परिवारों को मकान या प्लॉट

Mukhyamantri Shehri Awas Yojana 2024: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2024 की शुरुआत हरियाणा सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास प्रदान करने के उद्देश्य से की है। इस योजना के तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को किफायती दामों में मकान या प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा।

साथ ही इस योजना के तहत गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें सस्ते दामों पर मकान या प्लॉट उपलब्ध कराना।

Mukhyamantri Shehri Awas Yojana 2024: Overview

  • योजना: मुख्यमंत्री शेहरी आवास योजना
  • शुरू किसने किया?: मनोहर लाल खट्टर जी ने
  • लाभार्थी: हरियाणा राज्य के गरीब परिवार
  • लाभ: 01 लाख गरीब परिवारों को सस्ते कीमत पर फ्लैट और प्लॉट मिलेगा
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://hfa.haryana.gov.in/

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2024 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के तहत:

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ते दामों पर मकान या प्लॉट उपलब्ध कराना।

उन परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना जिनके पास खुद का घर नहीं है और जो कच्चे मकानों या किराए के घरों में रह रहे हैं।

शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उन नागरिकों को सुरक्षित और आरामदायक आवास प्रदान करना, जिनके पास खुद का घर नहीं है।

इस योजना में घुमंतू जातियों के परिवारों को खास महत्व दिया जाएगा, ताकि उनकी आवास की समस्याओं को हल किया जा सके।

इस योजना के अंतर्गत एक लाख गरीब परिवारों को मकान या प्लॉट प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें बेहतर जीवन की सुविधाएं मिल सकें।

सरकार किसानों को आधी कीमत पर ट्रैक्टर, यहां जानें पूरी जानकारी!

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2024 के लाभ

  • एक लाख गरीब परिवारों को मकान या प्लॉट प्रदान किया जाएगा।
  • इन मकानों और प्लॉट्स की कीमत बहुत ही किफायती होगी।
  • मकानों और प्लॉट्स में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • घुमंतू जाति के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2024 की विशेषताएं

  • पंचकूला, गुरुग्राम, सोनीपत और फरीदाबाद में आवास कॉलोनियां बनाई जाएंगी।
  • प्लॉट की कीमत ₹1,00,000 और फ्लैट की कीमत 6 से 8 लाख रुपए तक होगी।

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड, 
  • परिवार पहचान पत्र,
  • निवास प्रमाण पत्र, 
  • आय प्रमाण पत्र, 
  • मोबाइल नंबर, 
  • पासपोर्ट साइज फोटो, 
  • बैंक पासबुक आदि।

पात्रता मानदंड

  • हरियाणा के शहरी क्षेत्र में रहने वाले स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक की वार्षिक आय ₹1,80,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • ऐसे परिवार जिनके पास खुद का घर नहीं है या जो कच्चे मकान या किराए के मकान में रह रहे हैं।
  • परिवार पहचान पत्र योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक या परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर शहरी क्षेत्र में कोई पक्का मकान पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
  • जिनका आवेदन पीएम आवास योजना के तहत स्वीकार किया जा चुका है, वे इस योजना के लिए अपात्र होंगे।

आवेदन की प्रक्रिया

  • हरियाणा शहरी आवास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://hfa.haryana.gov.in) पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ पर “मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हेतु रजिस्ट्रेशन” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

निष्कर्ष

Mukhyamantri Shehri Awas Yojana 2024 के तहत गरीब परिवारों को बेहतर आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें और पात्रता मानदंड पूरा करें।

Rojgar Sangam Bhatta Yojana 2024 मिलेगी ₹3000 की मासिक पेंशन

नमस्कार ! मैं खुशबू एक लेखिका हूँ और मुझे सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, और नवीनतम अपडेट्स में गहरा रुचि है। पिछले एक साल से, मैं इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने पाठकों को सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। सरकारी योजनाओं और नौकरियों के प्रति उनकी जानकारीपूर्ण लेखनी ने मुझे इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

Leave a Comment